earthquake
File Pic

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार आज यानी मंगलवार को लद्दाख के पास कारगिल (Laddakh-Kargil) में आज भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर यहां भूकंप आया है। वहीं इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 रही है।

मिली खबर के अनुसार आज सुबह लगभग 7:38 बजे कारगिल, लद्दाख से 401 किमी उत्तर में भूकंप आया। इस बाबत राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। आधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।