Assembly Election 2022 Exit Poll | उत्तर प्रदेश, मणिपुर में भाजपा की सरकार, उत्तराखंड-गोवा में काटें की टक्कर; पंजाब में आप का परचम | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटMarch, 07 2022

उत्तर प्रदेश, मणिपुर में भाजपा की सरकार, उत्तराखंड-गोवा में काटें की टक्कर; पंजाब में आप का परचम

ऑटो अपडेट
द्वारा- Ravi Shukla
कॉन्टेंट राइटर 
19:38 PMMar 07, 2022

मणिपुर में भाजपा की वापसी संभव

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 23-28, कांग्रेस को 10-14, एनएनपी को 7-8, एनपीएफ को 5-8, जेडीयू को 5-7 और आईएनडी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।

19:22 PMMar 07, 2022

दूसरे सर्वे में भी भाजपा की सरकार संभव

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को भाजपा को 222-260, सपा को 135-165, बसपा को 4-9, कांग्रेस को 1-3 और अन्य को 3-4 सीटें मिल सकती हैं।

19:22 PMMar 07, 2022

यूपी में भाजपा की वापसी का अनुमान

रिपब्लिक- पी मार्क्यू के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में आप को 62-70, कांग्रेस को 23-31, अकाली दल को 16-24 और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा+ को 262-277, सपा + को 119-134, बसपा को 7-15 और अन्य को 3-8 सीटें मिल सकती हैं।

19:09 PMMar 07, 2022

देशबंधू ने लगाया उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार का अनुमान

देशबंधू के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 22-28, कांग्रेस को 40-46, आप को 0-2 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

19:03 PMMar 07, 2022

पंजाब में आप की सरकार का अनुमान

पंजाब: टीवी-9 भारतवर्ष के मुताबिक, आप को 56-61,  कांग्रेस को 24-29,  शिरोमणि अकाली दल को 22-26, भाजपा को भाजपा को 1-6 और अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।

18:59 PMMar 07, 2022

एबीवी-सी वोटर के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार का अनुमान

एबीवी सीवोटर के मुताबिक, उतराखंड में भाजपा को 26-32, कांग्रेस को 32-38,  आप को 0-2 और अन्य को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

18:51 PMMar 07, 2022

मणिपुर में भाजपा की सरकार का अनुमान

जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 32-38,  कांग्रेस+ को 12 -17, एनपीएफ को 3-5,  एनपीपी को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।

18:50 PMMar 07, 2022

उत्तराखंड: टाइम्स नाऊ और वीटो का एग्जिट पोल

टाइम्स नाऊ और वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए कांटे की टक्कर हो सकती है। यहां भाजपा को 37, कांग्रेस को 31, आप को एक और अन्य को भी एक सीट मिल सकती है।

18:39 PMMar 07, 2022

आप 76-90 सीट लेकर बना सकती है सरकार

पंजाब को लेकर इंडिया टुडे का रुझान आया सामने, आप 76-90 सीट लेकर बना सकती है सरकार 

18:33 PMMar 07, 2022

पंजाब को लेकर आया पहला रुझान

पंजाब को लेकर इंडिया टुडे का पहला एग्जिट पोल आया सामने। जिसके तहत  को इस बार 28 प्रतिशत, बीजेपी को सात, अकाली-बीएसपी गठबंधन 19, आप को 41 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

Load More

Loading

नई दिल्ली: सोमवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के सात ही पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हो गए हैं। वहीं 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के फ़ाइनल चुनावी नतीजे आएंगे। हालांकि, उसके पहले शाम सात बजे से चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे। इन एग्जिट पोल से भविष्य में किसी सरकार बनेगी और किसके सपनों को झटका लगेगा यह थोड़ा साफ़ हो जाएगा।  सभी चैनलों के होने वाले एग्जिट पोल देखे सीधे देखे enavabharat.com पर।

उत्तर प्रदेश में हुआ सात चरणों में मतदान 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सात चरणों में मतदान हुआ है। पहला चरण जहां 10 फ़रवरी को हुआ था, वहीं सात मार्च को आखिरी चरण का मतदान हुआ। औसतन बात की जाए तो पुरे उत्तर प्रदेश में 60 प्रतिशत वोट पड़ा है। इस बार यूपी में सत्ता में बैठी भाजपा और समाजवादी पार्टी के बेच सीधा मुकाबला देखा गया। दोनों दलों के नेता पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि, बीएसपी, कांग्रेस ने भी चुनवा में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। 

पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला 

पंजाब विधानसभा का चुनाव राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा दिलचस्प चुनाव हुआ है। पहले जहां कांग्रेस और अकाली भाजपा गठबंधन के आस पास घूमने वाली राजनीति इस बार पूरी तरह बदल गई है। इस चुनाव में राज्य के अंदर चुनाव त्रिकोणीय नहीं पांच कोणीय हो गया है। कांग्रेस, आप, अकाली-बीएसपी गठबंधन, भाजपा-कैप्टन गठंधन के साथ साथ किसान संगठनों की पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में है। हालांकि मुख्य मुकबला कांग्रेस और 2017 के चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी आप में ही होने की संभावना जताई जा रही है।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.