इन महिलाओं ने दुनिया भर में मनवाया अपना लोहा, रच रही नया इतिहास

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: साल 2023 में कई मामलों में कभी ख़ुशी कभी गम का माहौल रहा है। इस साल कई ऐसी घटनाएं सामने आई है, जिन्होंने इतिहास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, कही महिलाओं ने देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी उपलब्धियों से अमिट छाप छोड़ी है। ये दिखाती हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं, चाहे वह बिजनेस, खेल, कला या राजनीति का हो। इस साल को विदा करने से पहले आइये जानते ऐसी भारतीय महिलाओं के बारें में जिन्होंने ने अपने काम से दुनिया भर में अपना लोहा मनवाया। 

गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्वेस

गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्वेस ने इस साल का ऑस्कर पुरस्कार जीता है। उन्हें यह अवार्ड उनकी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के लिए मिला है। शार्ट फिल्म की निर्माता और निर्देशक गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्वेस को अपने प्रोडक्शन के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।  ये एक ऐतिहासिक क्षण भी था चूंकि पहली बार है किसी भारतीय प्रोडक्शन को ऑस्कर मिला था। मोंगा और गोंजाल्वेस ने  अपनी मेहनत से बहुत कुछ कर दिखाया।उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’  को न सिर्फ पुरस्कार मिला, बल्कि उनके ज़रिए काम के जरिये पूरी दुनिया भर में भारत की महिलाओं के हुनर को सराहा भी गया।

रितु करिधाल

आपको तो पता ही होगा कि भारत ने अपना मून मिशन पूरा कर लिया है। इस मिशन में भारत की ‘रॉकेट वुमन’ के नाम से मशहूर रितु करिधाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लखनऊ के एक कस्बे से आई रितु करिधाल, चंद्रयान-3 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिकों में से एक हैं। उन्होंने इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) समेत कई परियोजनाओं में उन्होंने अपना करतब दिखाया है। महिला वैज्ञानिक रितु करिधाल को इसरो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह पुरस्कार साल 2007 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा मिला था। इसके बाद उन्हें साल 2015 में मंगलयान में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए इसरो टीम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

शीतल देवी

भारत की युवा पैरा आर्चर शीतल देवी ने भी अपने करतब दिखाते हुए दुनिया में अपना लोहा मनवाया। उन्हें इस साल एशियन अवार्ड 2023 में बेस्ट यूथ एथलीट ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया है। इस साल शीतल ने कई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने चीन के हांग्जो में एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल कर नया इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली पहली महिला बनी है। जिसने एक ही संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीते है। हाल ही में, पैरा एथलीट शीतल, वीमंस कंपाउंड ओपन सेक्शन में दुनिया की नंबर एक पैरा आर्चर बनी हैं। 

इशिता किशोर

बिहार की रहने वाली इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2022 में उन्होंने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल किया है। संघ आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का रिजल्ट 2023 में जारी किया था। इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में 2 साल तक काम भी किया। उन्होंने यह उपलब्धि अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है।

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी दुनिया से पीछे नहीं है। उन्होंने भी दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया। हरमन ने इस साल विज़डन के पांच क्रिकेटर ऑफ दि ईयर में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके साथ ही पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय टीम ने हरमन की अगुवाई में कॉमनवेल्थ खेलों का सिल्वर मेडल जीता था। इसी साल से शुरू हुई विमेन्स प्रीमियर लीग में हरमन ने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी दिलाई। 

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस मामले में पीछे नहीं है। उनके इस साल ऑस्कर में इंडियन गाने नाटु-नाटु को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर शानदार स्पीच से सबके दिल को जीत ही लिया था। दीपिका पादुकोण पहली इंडियन एक्ट्रेस है जिसने ऑस्कर ने अपना जलवा दिखाया। इसके साथ ही  ‘2023 अकादमी म्यूजियम गाला’ इवेंट में हिस्सा लेने वाली दीपिका पादुकोण पहली इंडियन एक्ट्रेस बनी, जो पूरे देश के लिए एक गर्व भरा क्षण था। 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक इंडियन एक्ट्रेस है जो हिंदी भाषा यानी बॉलीवुड की फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह भी इस उपलब्धि से पीछे नहीं है। उन्हें भी उनके कार्य के लिए सराहना मिली है। आलिया सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले है। आलिया को इस साल फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

कृति सेनन

कृति सेनन को मिमी फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हीरोपंती मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कृति ने अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई के साथ साथ 2009 में मॉडलिंग करना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने कई विज्ञापनों में मॉडलिंग की है। वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तक हैं। वह एक स्टेट लेवल की बॉक्सर हैं।  इंजीनिअरिंग की पढाई के बाद उन्हें नौकरी भी मिल गई थी। लेकिन उन्होंने नौकरी करने से इनकार कर दिया और मॉडलिंग का रास्ता चुना।