Farmers Protest Live | दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, देखें LIVE अपडेट | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटJanuary, 01 1970

दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, देखें LIVE अपडेट

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Aqsa Ansari
कंटेंट राइटर
15:11 PMFeb 13, 2024

हमारी मांगों को पूरा करें सरकार - सरवन सिंह पंढेर

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर हैं। किसान यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए हुए हैं और ड्रोन के जरिए हमारे खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। (विरोध) तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों से सहमत न हो जाए।

14:44 PMFeb 13, 2024

कंटीले तार से सुरक्षा प्रबंध

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। साथ ही किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपाय के रूप में हरियाणा के जींद में कंक्रीट स्लैब, लोहे की कीलें, बैरिकेड्स, कंटीले तार, पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

13:42 PMFeb 13, 2024

ट्रैक्टरों पर आने को अनुमति नहीं

सानों के दिल्ली चलो विरोध पर अंबाला रेंज के आईजी सिबाश कबिराज ने कहा, "हम पंजाब से आने वाले किसानों का स्वागत करते हैं, लेकिन अगर वे ट्रैक्टरों पर यात्रा करते हैं तो इससे लोगों के लिए समस्याएं पैदा होंगी। वे बसों, ट्रेनों या पैदल यात्रा कर सकते हैं। अगर वे ट्रैक्टरों पर आते हैं तो , हम उन्हें अनुमति नहीं देंगे। धारा 144 भी लागू कर दी गई है।"

13:31 PMFeb 13, 2024

किसानों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता

दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध मार्च के बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने कहा, "हमने किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है।''

12:48 PMFeb 13, 2024

आंसू गैस ड्रोन का किया जा रहा इस्तेमाल

प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर आंसू गैस ड्रोन का इस्तेमाल किया।

12:47 PMFeb 13, 2024

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने की सरकार की तारीफ, बोले संतुष्ट है आम किसान

किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन पर बोलते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा, ''बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। हम किसानों के साथ हैं, मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों, सभी मुद्दे बातचीत से हल हों, किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं। आम किसान कह रहा है कि इससे बेहतर कोई सरकार नहीं है।"

12:13 PMFeb 13, 2024

दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली बॉर्डर पर घमासान शुरू हो गया है। पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। प्रदर्शनकारी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।

12:01 PMFeb 13, 2024

बहादुरगढ़ में कंक्रीट स्लैब, कंटीले तार से किसानों को रोकने की कोशिश

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपाय के रूप में हरियाणा के बहादुरगढ़ में कंक्रीट स्लैब, कंटीले तार, पुलिस की तैनाती की गई।

11:43 AMFeb 13, 2024

सरकार ने खारिज किया बवाना स्टेडियम को जेल बनाने का प्रस्ताव

केंद्र सरकार की ओर से बवाना स्टेडियम को जेल बनाने के प्रस्ताव को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने खारिज कर दिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि, किसानों की मांगें जायज है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन संविधान में हर नागरिक का हक है. किसान इस देश के अन्नदाता हैं। अन्नदाता को जेल में डालना गलत होगा। हम बवाना स्टेडियम को जेल बनाने की परमिशन नही दे सकते।

11:30 AMFeb 13, 2024

पंजाब पुलिस ने दी अंबाला से दिल्ली जाने की अनुमति

पंजाब पुलिस ने अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों को राजपुरा बाईपास पार कर हरियाणा के अंबाला से दिल्ली की ओर जाने की अनुमति दी।

Load More

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ आज यानी मंगलवार 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच से हरियाणा से दिल्ली तक सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमेंट के स्लैब और कंटीली तारों से किसानों को रोकने की तैयारी है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बात नहीं बनी है। MSP गारंटी, कर्ज माफी, स्वामीनाथन रिपोर्ट पर किसान अड़े हैं। ऐसे में अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान सड़कों पर उतरेंगे। 

आज हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने 5 लेयर बैरिकेडिंग की है। दिल्ली में कूच के लिए किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर और सिरसा-डबवाली बॉर्डर पर इकट्ठा होंगे और वहीं से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इधर गाजीपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी से लोगों की परेशान बढ़ गई है। उनको लंबा रूट तय करना पड़ रहा है। देर रात की गई बैरिकेडिंग से दिल्ली करनाल रोड पर भीषण जाम लग गया। दिल्ली से सटे बॉर्डर पर जाम की स्थिति है।

किसानों और सरकार के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह ने यह कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों के कर्जे तो माफ कर देती है, लेकिन किसानों की बात नहीं मानती है। वहीं, सरकार की ओर से बातचीत करने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के किसानों के हितों की चिंता सरकार को है।

इस बाबत मिली खबर के अनुसार किसान आंदोलन के चलते केंद्र सरकार ने बवाना स्टेडियम को ही जेल बनाने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा है। वहीं, हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते पैरामिलिट्री फोर्स और हरियाणा पुलिस की 114 कंपनियां तैनात हैं। इसके साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.