DAP
DAP

Loading

नई दिल्ली: किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने नैनो डाइअमोनियम फॉस्फेट (DAP) उर्वरक को मंजूरी दे दी है। इससे किसानों (farmers) को काफी फायदा होगा साथ ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने अब नैनो डीएपी को मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत, इस उपलब्धि से किसानों को लाभ होगा।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट करते करते हुए कहा कि उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक ओर बड़ी उपलब्धि! भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री@NarendraModi जी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है। अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा।

बता दें कि तरल नैनो यूरिया के बाद अब किसानों को तरल नैनो डीएपी उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। देश की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव (IFFCO) द्वारा विकसित तरल नैनो डाइअमोनियम फॉस्फेट (DAP) उर्वरक को सरकार ने मंजूरी दे दी है।  

सरकार के इस फैसले के बाद नैनो डीएपी के कमर्शियल उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है और अब यह जल्द ही किसानों को उपलब्ध हो सकेगा। बता दें कि डीएपी यूरिया के बाद सबसे अधिक खपत वाला उर्वरक है। देश में हर साल इस खाद की 90 लाख टन से अधिक की खपत देश में होती है। जिसका आधे से अधिक का आयात होता है और देश में उत्पादित होने वाली मात्रा के अधिकांश कच्चा माल आयात किया जाता है।

इफको के तरल नैनो यूरिया की एक बोतल को यूरिया के एक 50 किलो के बैग की जगह इस्तेमाल किया जाता है। जिसके चलते यूरिया पर सब्सिडी में सरकार को भारी बचत होने के साथ ही आयात पर होने वाले खर्च में बचत हो रही है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही किसानों के लिए इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। फ़िलहाल लम्बे समय से इसका इंतजार को रहा था। यूरिया के बाद DAP को मंजूरी मिली है।