Guntur East MLA accuses BJP after Jinnah Tower painted in tricolour
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के गुंटूर (Guntur) में जिन्ना टावर (Jinnah Tower) पर खड़ा हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। जिन्ना टावर के नाम को लेकर पहले से यहां विवाद जारी है। लेकिन अब इस टावर का रंग तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। इसके बाद यहां पर ध्वजारोहण करने की भी तैयारी है। इस बीच गुंटूर ईस्ट के एमएलए मोहम्मद मुस्तफा (Guntur East MLA Muhammad Mustafa) ने बीजेपी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है। 

    एएनआई के मुताबिक, मुस्तफा ने कहा है कि, यहां हिंदू-मुसलमान बहुत शांति से रह रहे हैं। हम यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि, हम सब एकजुट हैं। बीजेपी इस मुद्दे को बेवजह तूल देने की कोशिश कर रही है। 

    वहीं इस मामले को लेकर गुंटूर के मेयर कवती मनोहर नायडू ने एएनआई से कहा कि, जिन्ना टावर के नाम में कुछ भी गलत नहीं है। बीजेपी सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने के लिए आलोचना कर रही है। 

    दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी ने मांग की थी कि, टावर का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होना चाहिए। इस बीच गुंटूर ईस्ट के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने इस पूरे टावर का रंग ही बदलवा दिया। इससे पहले 26 जनवरी को जिन्ना टावर को लेकर विवाद तब गहरा गया था जब कुछ लोगों ने यहां पर जबरन तिरंगा लहराने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।