Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Sukhu 
 Pic Source: ANI
Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Sukhu Pic Source: ANI

Loading

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से काफी ज्यादा जान- माल का नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा की वजह से प्रदेश में पिछले 48 घंटे में अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है। कई अभी भी मलबे में दबे हैं। बचावकार्य और पुनरुद्धार कार्य जारी है। वहीं सीएम ने राज्य के लिए केंद्रीय गृहमंत्री से मदद भी मांगी है। 

चंडीगढ़-शिमला 4-लेन राजमार्ग सड़कें खुली 
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण हुई आपदा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में अब तक करीब 55 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है,पुनरुद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। चंडीगढ़-शिमला 4-लेन राजमार्ग सहित अन्य मुख्य सड़कें खुल गईं।

गृहमंत्री ने संभव मदद का आश्वासन दिया: सीएम
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने कल (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी से बात की जिन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैंने जेपी नड्डा जी, खरगे जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका जी से भी बात की। स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला मौसम की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति के लिए शिमला में सेना का एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है।

बता दें, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से राज्य को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन बादल फटने से सात लोगों की जान चली गई थी, और शिमला में लैंड स्लाइड की वजह से कई लोगों जान चली गई, जबकि कई लाेग अभी भी मलबे में दबे हैं।