Giriraj Singh
File Pic

    Loading

    जोधपुर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में हो रहे हिंदुओ पर हो रहे हमले को लेकर गिरिराज सिंह ( Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर में हो रहे  रहे आतंकी हमलों से यह समझा जा सकता है कि पाकिस्तान से रिश्ते अभी अच्छे नहीं हैं। ऐसी स्थिति में  टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan T20 Match )के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। 

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज जोधपुर के दौरे पर थे जहां उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर उनके माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक सभा के बाद  मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।  उन्होंने कहा, ‘देश में कांग्रेस गलत राजनीति कर रही है। राजस्थान में वाल्मीकि समाज और एससी-एसटी के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। 

    गिरिराज सिंह में कांग्रेस को घेरते हुए आगे कहा, की कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजनीतिक पर्यटन पर जाते हैं। उनका वास्तविक स्थिति से कोई लेना देना नहीं रहता है। अगर ऐसा होता तो वह लखीमपुर घटना में मारे गए पत्रकार के परिवार से भी मिलने जाते। जबकि कांग्रेस और विपक्षी महज राजनीतिक प्रेरित होकर काम कर रहे है। कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है लेकिन  राहुल गांधी कश्मीर में मारे गए लोगों के परिवार से भी मिलने नहीं गए।