delhi-winter
मौसम का हाल

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ इस समय देश के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है। वहीं अब मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों (Weather Update)में आज भी अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ओलावृष्टि का भी आज अनुमान है। 

अनेक राज्यों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के चलते आनेजाने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। उधर अज पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही IMD के अनुसार, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भरपूर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

क्या हैं दिल्ली के हाल 

अगर दिल्ली-एनसीआर को देखें तो तो आज याने रविवार को यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। IMD की मानें तो आगामी 29 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में धुंध का कहर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसी के साथ आज सुबह घने कोहरे का मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जताया गया है ।

दिल्ली-NCR AQI के कई इलाकों में AQI बेहद गंभीर

फिलहाल दिल्ली-NCR का AQI कई इलाकों में 500 के पार भी पहुंच चुका है। यहां हवा का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में है। वहीं शून्य से 50 के बीच AQI  को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच AQI  को फिलहाल ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

आज देश के कई हिस्सों में  घने  कोहरे की संभावना

इसके साथ ही IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज 24 दिसंबर को घने से अति घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भी अति घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। IMD की मानें तो बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 6-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।