Jharkhand Political Crisis

Loading

हैदराबाद: झारखंड जेएमएम और कांग्रेस विधायक रांची से  चार्टर्ड प्लेन में  हैदराबाद हवाईअड्डे पर पहुंच गए है। इससे पहले झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।  उनके साथ ही कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें यहां राजभवन में पद की शपथ दिलाई।   

उल्लेखनीय है कि झारखंड में जेएमएम का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सत्ताधीश गठबंधन के विधायकों को टूट का डर सता रहा है। इस वजह से तीनों दलों के ज्यादातर विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, सत्तारूढ़ गठबंधन के 38 विधायकों को हैदराबाद भेजा गया, ताकि विश्वास मत से पहले खरीद-फरोख्त के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी भी प्रयास को रोका जा सके। 

झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच चंपई सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें 5 फरवरी को बहुमत साबित करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि उसी दिन ये विधायक हैदराबाद से रांची आएंगे और विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में भाग लेंगे।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, सत्तारूढ़ गठबंधन के 38 विधायकों को हैदराबाद भेजा गया, ताकि विश्वास मत से पहले खरीद-फरोख्त के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी भी प्रयास को रोका जा सके। चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सोमवार को विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया। एक विधायक ने कहा कि राज्यपाल ने चंपई सोरेन को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया, जिससे गठबंधन को अपने विधायकों को झारखंड से दूसरी जगह भेजना पड़ा।

यह भी पढ़ें
  • झारखंड में आज से चंपई की सरकार, CM शपथ लेते ही विधायकों को भेजा हैदराबाद, कही ये बड़ी बात

    सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधायकों को कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भेजने का निर्णय यह देखते हुए लिया गया कि विपक्षी दल भाजपा खरीद-फरोख्त करने का प्रयास कर सकती है। कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता, जिनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक है, ने कहा, ‘‘38 विधायक हैदराबाद चले गए। कुछ अन्य रुक गए हैं।” कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विधायक दो उड़ानों से हैदराबाद में बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचे। कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी दीपा दास मुंशी और राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने विधायकों की अगवानी की। यह पता नहीं चल पाया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को कहां ठहराया जाएगा।