Hemant Soren
कल्पना के नाम पर 'भाभी' और JMM विधायक ही नाराज

Loading

नई दिल्ली/रांची: जहां इस समय झारखंड (Jharkhand) में जबरदस्त सियासी बवाल मचा हुआ है।  इन सब सियासी उठापटक के बीच रांची में मुख्यमंत्री आवास पहुंची ED की टीम ने हेमंत सोरेन (CM Hemat Soren) से पूछताछ शुरू कर दी है।  आज ED के अफसर एक कार में हेलमेट भी रखकर आए हैं।  सूत्रों की मानें तो  मुख्यमंत्री सोरेन की किसी भी वक़्त गिरफ्त्राई हो सकती है। 

सादे पेपर पर साइन

ED की इस पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में हेमंत सोरेन ने दो सादे कागज पर विधायकों के साइन कराए हैं। ऐसी भी खबर है कि, एक कागज पर कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के लिए हस्ताक्षर कराए गए हैं जबकि दूसरे कागज पर चंपई सोरेन (Champai Soren) के लिए साइन कराए गए हैं। 

कौन हैं चंपई सोरेन

सोरेन की पार्टी में वरिष्ठ नेता चंपई भी आदिवासी समाज से आते हैं और शिबू सोरेन के बेहद करीबी हैं।  राजनीति में आने से पहले चंपई खेती-किसानी का काम करते थे।  इस समय हेमंत सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं और उनके पास परिवहन मंत्रालय है।  वे सरायकेला से विधायक हैं।  चंपई को झारखंड टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।  झारखंड आंदोलन में चंपई सोरेन भी शिबू सोरेन के सहयोगी रहे हैं।  हेमंत भी चंपई का सम्मान करते हैं और कई मौकों पर उनसे सलाह-मशविरा करते हैं।  

सोरेन के घर में घरेलू कलह

हालाँकि वहीँ सूत्रों के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM के 6 विधायकों के अलावा कांग्रेस के कुछ विधायक भी कल्पना सोरेन के नाम पर सहमत होते नहीं दिख रहे हैं।  कल्पना के नाम पर परिवार से लेकर महागठबंधन में भी बगावत छिड़ी हुई है।  उधर, पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी अलग दावेदारी कर रही है।  इस तरह झारखंड की राजनीति में फ़िलहाल घरेलू कलह मची हुई है। 

अब आगे क्या 

अब अगर हेमंत को गिरफ्तार किया जाता है तो ऐसी स्थिति में नई सरकार की कवायद जल्द ही शुरू करनी होगी।  उस समय ये हस्ताक्षर की हुए पत्र अहम होंगे और किसी एक नाम पर आखिरी सहमति बनाकर राज्यपाल को जरुरी चिट्ठी सौंपी जा सकती है।  इसमें पहले विकल्प के तौर पर कल्पना सोरेन का नाम है। वो हेमंत की पत्नी हैं।  लेकिन, हेमंत के भाई बसंत सोरेन और भाभी सीता सोरेन को फिलहाल JMM के 18 विधायकों का समर्थन हासिल है।  कहा जा रहा है कि, खुद शिबू सोरेन भी बसंत सोरेन का समर्थन कर रहे हैं।  

ऐसा है सोरेन परिवार 

झारखंड की सत्ता में हमेशा से ही सोरेन परिवार का दबदबा है।  इस परिवार के मुखिया शिबू सोरेन हैं।  उनकी पत्नी रूपी सोरेन हैं।  तीन बेटों में सबसे बड़े दुर्गा सोरेन का निधन हो चूका है।  उनकी पत्नी सीता सोरेन जामा से विधायक हैं।  दूसरे नंबर के बेटे हेमंत सोरेन बरहेट सीट से विधायक हैं।  हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन उद्यमी हैं।  तीसरे नंबर के भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से विधायक हैं।  उनकी पत्नी हेमलता सोरेन हैं।  शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन हैं।  हेमंत के दो बेटे निखिल और अंश हैं।