Congress Leader Kanhiya Kumar
कन्हैया कुमार (फोटो सोर्स: पीटीआई)

कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Loading

नई दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 लिए रविवार को 10 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जबकि, जे.पी. अग्रवाल चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ मैदान में होंगे। वहीं, पार्टी ने उदित राज को उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस दिल्ली की तीन लोकसभा सीट के अलावा पंजाब की छह सीट और एक उत्तर प्रदेश की सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया है।

कांग्रेस ने जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा और पटियाला से धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि, इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा किट थी। इसमें चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट दिया है, जबकि मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है।