IAS-IPS
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. आइए आज बात करते हैं देश के उस गांव की, जिसे दरअसल अफसरों का गांव कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। दरअसल इस गांव में हर घर में सरकारी अफसर हैं।  इतना ही नहीं इस गांव को IAS-IPS का गांव भी कहा जाता है।  इस गांव के एक-एक घर में कई सरकारी अफसर हैं। जब गांव में कोई त्योहार या शादी होती है तो गांव का माहौल ही अलग होता है।  क्योंकि उस समय गांव में सरकारी गाड़ियों की जैसे लाइन लगी होती है।  

माधोपट्टी गांव या IAS-IPS अफसरों की फैक्ट्री

बात हो रही है, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के माधोपट्टी गांव को IAS और IPS अफसरों की फैक्ट्री कहा जाता है।  वहीं 75 परिवारों वाले इस गांव में के 47 लोग IAS, IPS और IRS जैसे पदों पर हैं।  जी हां, माधोपट्टी गांव से सबसे ज्यादा लोग सिविल सर्विसेज में जाते हैं और सफल भी होते हैं।  यही वजह है कि इस गांव को अफसरों का गांव भी कहा जाता है।  जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गांव तब चर्चा में आया था जब एक ही परिवार के 5 लोग यहां IAS ऑफिसर बने थे। 

दरअसल साल 1995 में इस गांव के विनय सिंह IAS ऑफिसर बने थे।  कुछ सालों बाद इसी परिवार के 4 लोगों ने IAS ऑफिसर बनकर रिकॉर्ड बनाया था।  कई मौकों पर यह गांव चर्चा की वजह भी बन चुका है। 

बेटियां भी नहीं हैं पीछे 

सबे ख़ास चौंकाने वाली बात यह है कि, यहां सिर्फ पुरुष ही नहीं अपितु महिलाओं का चयन भी सिविल सर्विसेज में हो चूका है।  वो भी बिना किसी कोचिंग या किसी ख़ास ट्रेनिंग के।  इसमें साल 1980 में आशा सिंह, 1982 में ऊषा सिंह और 1983 में इंदु सिंह ने अधिकारी बनकर इस गांव का रोशन किया था। 

1,174 आबादी वाले गांव में और 737 शिक्षित

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1174 लोगों की आबादी वाले गांव में 736 लोग शिक्षित हैं।  वहीं इस गांव में 599 पुरुष और 575 महिलाएं हैं।  इसमें शिक्षित पुरुष 421 और महिलाएं 315 हैं।  यह गांव जाफराबाद विधानसभा सीट के तहत आता है।  इस गांव के बारे में मानना है कि माधोपट्टी में लोगों का लक्ष्य खेती-किसानी में कम और पढ़ाई-लिखाई में ही ज्यादा रहता है।  लेकिन जनाब इस गांव ने देश को सिर्फ सिर्फ IAS,IPS, IRS या PCS ही नहीं, बल्कि देश को वैज्ञानिक भी दिए हैं।  जी हां, माधोपट्टी के डॉ।  ज्ञानू मिश्रा ISRO में वैज्ञानिक हैं और देवेंद्र नाथ सिंह गुजरात के सूचना निदेशक के पद पर रहे हैं।