file- photo
file- photo

Loading

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न” से जुड़े उनके बयान के संबंध में जहां दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब उन्होंने  दिया है।  तो वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भी इस पर टिप्प्णी की है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 46 दिन पहले समाप्त हुई और अब वे पूछ रहे हैं कि वह (राहुल गांधी) वहां किससे मिले थे। हजारों लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं साझा कीं। अब वे (दिल्ली पुलिस) उन्हें पहचानने के लिए कह रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि वे हमें कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम मजबूती से खड़े रहेंगे। अगर वे मौका देंगे तो वह (राहुल गांधी) बोलेंगे। अगर लोकतंत्र में हमें बोलने नहीं दिया जाएगा तो यह कैसे चलेगा?  

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न” से जुड़ा एक बयान दिया था। जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक नोटिस जारी कर जवाब  मांगा था। जिसके जवाब ने राहुल गांधी ने 4 पेज का जवाब दिया है।