Nikki Yadav Murder Case, NCW, Rekha yadav

    Loading

    नई दिल्ली. निक्की यादव हत्याकांड (Nikki Yadav murder case) पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा (NCW chief Rekha Sharma) ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि माता-पिता को लिव-इन रिलेशनशिप को स्वीकार करना चाहिए। अगर लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाएगा तो महिलाओं के खिलाफ अपराध कम हो जाएंगे।

    रेखा शर्मा ने कहा, “NCW ने पुलिस रिपोर्ट मांगी है। हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार हैं। यदि लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है।”

    NCW प्रमुख ने कहा, “पुलिस और परिवार दोनों को इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। परिवार को लिव-इन रिलेशन को स्वीकार करना चाहिए। हम मामले में सभी बड़ी कार्रवाई करेंगे।”

    गौरतलब है कि निक्की यादव को उसके लिव इन पार्टनर साहिल सहलोत ने 10 फरवरी को मोबाइल के डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे के फ्रिज में रख दिया था। साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है।

    उधर, निक्की के परिवार ने इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की है। निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार और जनता को “गुमराह” कर रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि आरोपी साहिल गहलोत को “फांसी दी जानी चाहिए।”

    यादव ने दावा किया, “मामले की सुनवाई त्वरित अदालत (फास्ट ट्रैक) में होनी चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। पुलिस हमें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। निक्की हॉस्टल में रह रही थी, वह लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी।” 

    यादव ने आगे दावा किया कि निक्की के लापता होने के बाद उनके पिता ने भी गहलोत से संपर्क किया था लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना हत्या के चार दिन बाद 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने गहलोत की निशानदेही पर रेफ्रिजरेटर से पीड़िता का शव बरामद किया।