landslide in Chamba, Himachal Pradesh
File Photo

Loading

चंबा: हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) के चंबा जिले (Chamba) में रविवार को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नेपाल का बताया जा रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

चंबा की भरमौर तहसील में हुआ भूस्खलन 

चंबा की भरमौर तहसील में ग्रीमा-खानी मार्ग पर हुए भूस्खलन में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान नेपाल निवासी दीपेंद्र पुन्न के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल किशोरी लाल को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)