kaveri

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स आमने-सामने है और दोनों के बीच एक बड़ी सिविल वॉर जारी है। वहीं यहां फिलहाल 72 घंटे का सीजफायर चल रहा है। इस कठिन समय में भारत ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिश तेज की हैं। वह यहां तेजी से ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रहा है। 

वहीं मिली खबर एक अनुसार अब तक 1100 भारतीय नागरिकों को सूडान से निकाला जा चुका है। आज यानी गुरूवार को भारतीय वायुसेना का एक C-130J मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 128 भारतीयों के साथ जेद्दा पहुंचा। वहीं, बीती रात एक कॉमर्शियल फ्लाइट के जरिए 360 नागरिक जेद्दा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे।

इधर दिल्ली पहुंचते ही इन नागरिकों ने जमकर भारत माता, नरेंद्र मोदी, इंडियन एयरफोर्स जिंदाबाद के लंबे-लंबे नारे लगाए। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि, सभी भारतीय नागरिकों का दिल्ली लौटने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली उड़ान में 360 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट आए हैं। सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पहले उन्हें सऊदी अरब के शहर जेद्दा ले जायाजा रहा है। इसके बाद वहां से इन सभी स्वदेश वापसी हो रही है।

वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि भारतीय वायुसेना का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-17 भी बीते बुधवार को जेद्दा से मुंबई के लिए रवाना हो गया। यह फ्लाइट आज मुंबई पहुंचेगी। गौरतलब है कि, सूडान देश की आर्मी और RSF के बीच घातक लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में लगभग 400 लोग भी मारे गए हैं। वहीं लोग सड़कों पर गोलियों से छलनी होते देखे जा रहे हैं।

इधर इस कठिन समय में भारत ने अपने नागरिकों के निकालने के लिए अपने रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत जेद्दाह में इंडियन एयर फ़ोर्स के दो मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और पोर्ट सूडान में नौसेना के जहाज INS सुमेधा को तैनात किया। अब जल्द से जल्द यहां फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है।