नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन विफल हो ही जाएंगे। उप्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति विफल रहा।”
जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे।
यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ 1 महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। https://t.co/T371mSBKVl
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 2, 2020
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘ एक युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद मामला दर्ज हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।