Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

Loading

नई दिल्ली: आज जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyaya Yatra) मुरादाबाद पहुंचेगी।  लेकिन इस बार इस यात्रा में अपने भाई के साथ  प्रियंका गांधी भी नजर आएंगी।  हालांकि ‘न्याय यात्रा’ के चंदौली में प्रवेश के समय से ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका को इसमें शामिल होना था।  लेकिन बीमार होने ले चलते वे इसका हिस्सा नहीं बन पाईं।  लेकिन अब मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक वह राहुल गांधी संग रहेंगी। जबकि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रविवार को आगरा में यात्रा में भागीदारी करेंगे। 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी 24 फरवरी 2024 से श्री राहुल गांधी जी के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगी। वे मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा के साथ रहेंगी। 

हालांकि इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अमेठी और रायबरेली में यात्रा में शामिल होने की सहमति दी थी। वहीं दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के चलते अखिलेश फिर इस यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। वहीं अब सपा-कांग्रेस का चुनावी गठबंधन फाइनल हो चुका है ऐसे में अखिलेश को इसमें शामिल होने में कोई भी दिक्कत नहीं है। वह आगरा में राहुल गांधी संग दिखेंगे। आगरा से यात्रा रविवार को ही राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश करने के बाद एक बार फिर 26 फरवरी से एक मार्च तक ब्रेक होगी।