punjab
File Pic

    Loading

    चंडीगढ़. एक तरफ जहाँ कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने  बीते शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं आज यानी रविवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक (CLP Meeting) होगी, जिसमें पंजाब के नए मुख्यमंत्री  (Punjab New CM) को चुना जाएगा। 

    गौरतलब है कि अब से कुछ ही देर में यानी कि सुबह 11 बजे विधायक पंजाब भवन में इकट्ठा होंगे और सर्वसहमति से फैसला होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी मुहर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी लगाएंगी।

    मुख्यमंत्री की दौड़ में ये नाम हैं आगे 

    विदित हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री की रेस में अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar),पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। यह भी माना जा रहा पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए इस बार कांग्रेस इन्हीं तीन नामों में से किसी एक पर दांव लगा सकती है।

    इधर अब कैप्टेन अमरिंदर के इस्तीफे के बाद चर्चा है कि अब कांग्रेस हाईकमान जल्द ही अपने दो और असंतुष्ट राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बदलाव कर सकती है।

    कैप्टन साहब का सिद्धू पर हमला 

    फिलहाल पंजाब कि बात करें तो अब यहाँ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjoot Singh Sidhu) पर बड़ा हमला बोला है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते  हुए कहा कि, “सिद्धू को कांग्रेस (Congress) ने अगर मुख्यमंत्री बनाया तो देश के लिए बड़ा खतरा खड़ा हो जाएगा। उसके रिश्ते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan),पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख कमर जावेद बाजवा (Kamar Javed Bajwa) और आईएसआई (ISI) के साथ संबंध है।”

    ऐसे में अब आज सुबह 11 बजे होने वाली मीटिंग में क्या निर्णय होगा और पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी मुहर किस पर  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी लगाएंगी ये भी देखने लायक होगा।