चरणजीत सिंह चन्नी (Photo Credits-ANI Twitter)
चरणजीत सिंह चन्नी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी (Congress MLA Charanjit Singh Channi) ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही पंजाब को नया मुख्यमंत्री (Punjab New CM) मिल गया है। वे राज्य के पहले दलित सीएम हैं। सूबे में अगले साल विधानसभा के चुनाव (Punjab Assembly Election 2022)  होने हैं ऐसे में कांग्रेस (Congress)  ने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर बड़ा दांव खेला है। 

    ज्ञात हो कि चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ सहित कई नेता राजभवन में मौजूद रहे। जबकि चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा राजभवन में सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।  

    चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ-

    कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने मंत्री पद की शपथ ली-

    उल्लेखनीय है कि पंजाब की राजनीति में चरणजीत सिंह चन्नी की एक पहचान है। वह साल 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे थे। तीन बार से वह विधायक भी हैं। साथ ही वह राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की रेस में नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा सहित सुनील जाखड़ शामिल थे। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सभी नामों पर चर्चा के बाद चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी।