bsf
Representative Picture

Loading

नई दिल्ली/चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के के तरन तारन (Taran Taaran) में आज सुबह पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को इंटरनेशनल फेंसिंग पर BSF के अलर्ट जवानों ने मार गिराया है।

घटना पर मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया है। मामले पर BSF के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी। 

वहीं जवानों ने जब घुसपैठिए को चुनौती दी तो भी वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। माले पर अधिकारी ने बताया कि, खतरे को भांपते हुए BSF कर्मियों ने तुरंत गोली चला दी, जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।