RAIPATH
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज से राजपथ (Rajpath) का नया नाम होगा।  जी हां, अब विजय चौक और इंडिया गेट (India Gate) जिस सड़क से जुड़ती है, वो राजपथ अब इतिहास कि पन्नों में दर्ज हो जाएगा।  यह करीब 3 किमी लंबा ‘राजपथ’ नए रूप रंग में अब ‘कर्तव्य पथ’ (Kartavya Path) कहलाएगा।  इसी ‘कर्तव्य पथ’ का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उद्घाटन करेंगे।  अब ना सिर्फ राजपथ का नाम बदल रहा है बल्कि राजपथ की पूरी सूरत और सीरत ही बदल जाएगी।  

    इसके साथ ही आज इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की प्रतिमा का भी होगा अनावरण।  जिसके चलते आज इंडिया गेट सर्किल सी हैक्सागॉन पर ट्रैफिक बंद रहेगा।   ज्ञात हो कि नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘‘राजपथ” का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया।

    Courtsey: Alok Bhatt

    अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘कर्तव्य पथ’ कहा जाएगा। दरअसल पूर्ववर्ती ‘राजपथ’ सत्ता का प्रतीक था और उसे ‘कर्तव्य पथ’ का नाम दिया जाना बदलाव का परिचायक है और यह सार्वजनिक स्वामित्व तथा सशक्तीकरण का एक उदाहरण भी है।

    जानें कैसा है कर्तव्य पथ?

    अब अगर राजपथ की जगह अब कर्तव्य पथ की बात करें तो ये कर्तव्य पथ करीब 3 किलोमीटर लंबा है।  इस पर आज के दिन तक करीब4,087 पेड़ हैं।  इस पर 114 आधुनिक इंडिकेटर भी हैं।  900 से अधिक शानदार लाइट्स लगे हैं।  8 सुविधा खंड बनाए गए हैं।  इसका क्षेत्रफल 1,10,457 वर्ग मीटर है।  वहीं 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगे हैं।  इसके अलावा इसमें 1,490 मैनहोल बने हैं।  4 पैदल यात्री अंडरपास बने हैं।  422 बेंच हैं जो लाल ग्रेनाइट से बनीं हुई हैं। 

    राजपथ-एक इतिहास 

    गौरतलब है कि राजपथ भारत की शान का प्रतीक रहा है। नई दिल्ली के लुटियंस जोन में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट होते हुए नेशनल स्टेडियम तक यह सड़क जाती है। वहीं संसद भवन से लेकर नॉर्थ और साउथ ब्लॉक जैसे महत्वपूर्ण स्थल इसी मार्ग पर स्थित है। जान लें कि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड भी इसी रोड पर ही होती है।  

    पता हो कि, इस सड़क का निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में किया गया था। वहीं राजपथ को ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने स्वयं डिजाइन किया था। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली इस सड़क के दोनों तरफ भव्य गार्डन हैं। दरअसल तब इसे राष्ट्रपति भवन से नए शहर का दृश्य प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया था, जो उस समय वायसराय का हाउस था। आजादी के बाद अब इसे राष्ट्रपति भवन कहा जाने लगा है। 

    (All Pictures- Socaial Media/Twitter)