Mukhtar Abbas Naqvi
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार BJP ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के लिए अपने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट बीते सोमवार (Monday) को जारी की है। लेकिन इन जारी किसी भी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) का नाम नहीं है। वहीं इसके विपरीत BJP ने उत्तर प्रदेश से मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण को उम्मीदवार घोषित किया है। BJP द्वारा उत्तर प्रदेश के कर्नाटक से लाहर सिंह सिरोया और मध्य प्रदेश से सुम्रिता वाल्मिकी को भी मौका दिया गया है।

    गौरतलब है कि BJP ने इस बार राज्यसभा के लिए अपने किसी भी मुस्लिम नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया है। जबकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, एमजे अकबर और सैयद जफर इस्लाम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। ऐसे में अब मुख्तार अब्बास नकवी की साख दांव पर काग चुकी है, क्योंकि अगर वो दोबारा से संसद नहीं पहुंचते हैं तो उन्हें छह महीने के भीतर मंत्री पद भी छोड़ना पड़ सकता है। अब बड़ा सवाल ये है कि, मुख्तार अब्बास नकवी क्या रामपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं?

    दरअसल BJP ने राज्यसभा के लिए कुल 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित किसी भी मुस्लिम नेता का नाम इस बार लिस्ट में शामिल नहीं है। ऐसे में अब नकवी के रामपुर से लोकसभा उपचुनाव लड़ने की संभावनाओं को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि 1998 में पहली बार इसी रामपुर से जीतकर नकवी सांसद और अटल सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री बने थे।

    लेकिन वहीं, अब रामपुर सीट पर सभी पार्टियों की नजर है कि SP और BJP से कौन यहाँ के चुनावी मैदान में उतरेगा। पता हो कि,SP और BJP ने अभी तक अपने पत्ते इस सीट के लिए नहीं खोले हैं। वहीं BSP ने साफ कर दिया है कि रामपुर सीट पर वो अपना कैंडिडेट नहीं उतारेगी। अब ऐसे में मुस्लिम बहुल रामपुर सीट पर बीजेपी मुख्तार अब्बास नकवी को उतारकर साल 1998 जैसे नतीजे दोहराने का सियासी दांव चल सकती है। लेकिन फिलहाल राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है।