पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)
पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी (Ramesh Chandra Lahoti Passes Away) के निधन पर शोक जताया और कहा कि न्यायपालिका के क्षेत्र में योगदान और वंचितों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। न्यायमूर्ति लाहोटी का बुधवार शाम राजधानी दिल्ली स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 

    प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधान न्यायाधीश आर सी लाहोटी के निधन से दुखी हूं। न्यायपालिका के क्षेत्र में योगदान और वंचितों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर उनके जोर के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों व उनके चाहने वालों के साथ है।”

    पीएम मोदी का ट्वीट-

    न्यायमूर्ति लाहोटी को एक जून 2004 को भारत के 35वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह एक नवंबर 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे।