bannari-amman

Loading

नई दिल्ली: यूँ तो तमिलनाडु (Tamil Nadu) अपनी विविधता, अपनी सौम्य-सरल संस्कृति के लिए पहले से ही जाना जाता रहा है। इतना ही नहीं वहां पर मनाएं जानेवाले सभी त्योहार भी अद्भुत होते है। दिलचस्प बात यह है कि, वहां मनाया जानेवाला हर त्योहार किसी न किसी भगवान से जुड़ा ही होता है।

तमिलनाडु का ऐसा ही एक त्योहार है कुंडम उत्सव। इस महत्वपूर्ण उत्सव का आयोजन तमिलनाडु के इरोड के सत्यमंगलम के पास बन्नारी अम्मन मंदिर में किया जाता है। जहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते है। इस दौरान भक्त पूजा पाठ के साथ-साथ जलते अंगारों पर भी निर्भीक चलते है। इस बार भी बन्नारी अम्मन मंदिर में अद्भुत परंपरा का निर्वहन किया गया। इस साल के कुंडम उत्सव के वीडियो को आप देखें तो यह साफ़ दिखेगा कि, किस तरह से पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी अंगारों पर चल रही है। इस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद दिखाई दे रही है।

जानकारी दें कि, बन्नारी अम्मन मंदिर तमिलनाडु में इरोड जिले से 75 किलोमीटर दूर स्थित हैं। यहां मंदिर की मुख्य देवी देवी मरियम्मन को बारिश की देवी भी कहा जाता है। उन्हें देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। हर साल मार्च के महीने में यहां मेला लगता है, जिसमें देवी के भक्त अंगारों पर चलने की रस्म निभाते हैं। इस बार भी इस परंपरा का निर्वहन किया गया। हमेशा की ही तरह इस बार भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान भक्त पूजा पाठ के साथ -साथ जलते अंगारों पर भी ख़ुशी-ख़ुशी चलते दिखाई दिए।