Photo: ANI/ Twitter
Photo: ANI/ Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: हम सबके जीवन में एक बहुत अहम रोल होता है, वो है हमारे गुरुओं का यानी हमारे शिक्षकों का। जी हां शिक्षक हमारे जीवन में इतने महत्वपूर्ण होते है कि हम उनके लिए पूरी जिंदगी आभार व्यक्त करें फिर भी वह काम होता है, वैसे तो शिक्षक हमारे लिए आदर्श ही होते है, हम उनके लिए अपने मन में हमेशा आदर और अपनापन रखते है, लेकिन इस भावना को प्रकट करने के लिए हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है, आपको बता दें कि  यह दिन देश के ही नहीं बल्कि पुरे विश्व के आदर्श शिक्षक कहें जाने वाले डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती पर हम सब टीचर्स डे मनाते है। 

    हर साल राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हैं। ऐसे में अब इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्कूली शिक्षा में अतुलनीय योगदान देने वाले चयनित 46 शिक्षकों को 5 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की लिस्ट नीचे दी गई है। आइए देखते है किन शिक्षकों को इस साल के राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के  मौके पर सम्मानित किया जाएगा। 

    शिक्षक दिवस पुरस्कार 2022 सूची

    • निशि कुमारी महादेव हायर सेकेंडरी स्कूल (बिहार)
    • अमित कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग (हिमाचल प्रदेश)
    • जीएलपीएस अमृतपुरा (कर्नाटक) से उमेश टी पी
    • अंजू दहिया राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़वासनी (हरियाणा)
    • वंदना शाही, बीसीएम स्कूल (पंजाब) की प्रिंसिपल
    • छत्रभुज नरसी मेमोरियल स्कूल (महाराष्ट्र) की प्रिंसिपल कविता सांघवी।
    • जाविद अहमद राथर (जम्मू और कश्मीर)
    • मोहम्मद जाबिर (लद्दाख)
    • मारिया मुरेना मिरांडा (गोवा)
    • उमेश भरतभाई वाला (गुजरात)
    • रजनी शर्मा (दिल्ली)
    • सीमा रानी (चंडीगढ़)
    • ममता अहर (छत्तीसगढ़)
    • गमची टिमरे आर मारक (मेघालय)
    • संतोष नाथ (त्रिपुरा)
    • मीनाक्षी गोस्वामी (असम)
    • ईश्वर चंद्र नायक (ओडिशा)
    • बुद्धदेव दत्ता (पश्चिम बंगाल)
    • खुर्शीद अहमद (उत्तर प्रदेश)
    • मिमी योशी (नागालैंड)
    • नोंगमैथेम गौतम सिंह (मणिपुर)
    • शिप्रा (झारखंड)
    • रंजन कुमार विश्वास (अंडमान और निकोबार)
    • अरविंदराजा (पुडुचेरी)
    • रामचंद्रन (तमिलनाडु)
    • रवि अरुणा (आंध्र प्रदेश)

    आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। बता दें कि दूरदर्शन के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। ज्ञात हो कि देश के विकास के लिए शिक्षकों के प्रयासों और योगदान की सराहना करने के लिए मंत्रालय हर साल 5 सितंबर को विज्ञान भवन में इस पुरस्कार समारोह का आयोजन करता है।