
भोपाल: प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया (PFI) पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएस की टीम ने दो को भोपाल से तो एक को महाराष्ट्र (Maharashtra) की जेल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल तीनों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड (police remand) पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह तीनों देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
प्रतिबंधित PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उनकी पहचान गुलाम रसूल शाह, गुलाम नबी और परवेज खान के रूप में हुई है। पहले 2 को भोपाल से और तीसरे को औरंगाबाद जेल (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया है। कोर्ट ने तीनों आरोपी गुलाम रसूल, गुलाम नबी, परेज खान को 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 (ए) 153(बी), 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
MP | 3 members of banned PFI (Popular Front of India) arrested&sent to Police remand till Feb 8. They've been identified as Ghulam Rasool Shah, Ghulam Nabi & Parvez Khan. The 1st 2 were arrested from Bhopal & the 3rd arrested from Aurangabad jail (Maharashtra) & brought to Bhopal
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 5, 2023
आरोपी परवेज खान निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र को उक्त प्रकरण में संलिप्त पाये जाने पर प्रोडक्शन वारंट पर औरंगाबाद जेल से लाकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वह मध्यप्रदेश में कई बार पीई प्रशिक्षक का कोर्स कराने के लिए आता रहा था। शनिवार को तीनों गिररफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि इससे पहले जांच बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।