modi
FILE- PHOTO

Loading

नई दिल्ली. आज यानी रविवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर साल (2024) की दूसरी ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री न्यू इंडिया की प्रगति की कहानी सुनाएंगे। बता दें कि यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 98वीं कड़ी होगी। PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का 96वां एडिशन पिछले साल 25 दिसंबर को किया था। 2022 का यह उनका आखिरी संबोधन था। वहीं 2023 में यानी आज PM मोदी साल की दूसरी मन की बात कार्यक्रम करेंगे।

97वें संस्करण में PM मोदी ने कही थी ये बात

‘मन की बात’ कार्यक्रम 97वें संस्करण में PM मोदी ने साल 2022 में कई उपलब्धियों को याद किया था। PM मोदी ने कहा था कि साल 2022 खास इसलिए भी रहा क्योंकि इस साल भारत ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाया गया है। PM मोदी ने कहा था कि, इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। वहीं पिछली बार भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाईयों तक ले जाना है। 

देश नई ऊंचाइयों को छू रहा 

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में अपने संबोधन में देश के लोगों से आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि, भारत ने तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। वहीं साल के अपने आखिरी मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश नई ऊंचाइयों को छूता रहे, हमें मिलकर एक संकल्प लेना है और उसे साकार भी करना है।

आप ऐसे देखें-सुने ‘मन की बात’

जानकारी दें कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। वहीं इसके साथ ही आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में आप चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट आपको मिलेंगे।