त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023: BJP और कांग्रेस ने जारी की अपने-अपने  उम्मीदवारों की लिस्ट, CM माणिक साहा भी लड़ेंगे चुनाव, CPI(M) भी मैदान में

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लाकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं इसी क्रम में अब आज बीजेपी ने त्रिपुरा के 48 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक जहां त्रिपुरा मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से इस बार चुनाव लड़ेंगी। 

    इसके साथ ही आज कांग्रेस ने भी त्रिपुरा में होने वाले चुनावों के लिए अपनी 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मामले पर ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुदीप रॉय बर्मन इस बार अगरतला से चुनाव लड़ेंगे। 

    गौरतलब है कि बीते 25 जनवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीएम (CPM) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसमें CPM ने कांग्रेस के लिए केवल 13 सीटें छोड़ी थीं। वहीं कांग्रेस कम से कम 19 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, जबकि CPM ने कांग्रेस को केवल 13 सीटें दी थीं। इस वजह से गठबंधन का पेंच फंस गया था। 

    वहीं त्रिपुरा की कुल 60 विधानसभा सीटों में से CPM ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। सीपीआई, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी को एक–एक सीट दी गई है। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए भी इस लिस्ट के अनुसार छोड़ी गई है।