brijbhushan
File Pic

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद अब आगामी 5 जून को अयोध्या में होने वाली बृजभूषण शरण सिंह (Bribhushan Singh) के जन चेतना रैली रद्द हुई है। जानकारी के अनुसार अयोध्या के रामकथा पार्क में रैली होनी थी।

दरअसल ब्रजभूषण शरण सिंह ने आगामी 5 जून को अयोध्या में महारैली बुलाई थी। इसमें अनेकों संतों के भाग लेने की उम्मीद थी। आदर्सल बृजभूषण और संतों का कहना था कि, पॉक्सो एक्ट का फायदा उठाकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। लेकिन वहीं अब आगामी 5 जून को अयोध्या में होने वाली यह जन चेतना रैली रद्द हो चुकी है।

वहीं अयोध्या जिला प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को राम कथा पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (अयोध्या) एस पी गौतम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौतम ने बताया कि पार्षद चमेला देवी ने सोमवार को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति मांगी थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया है।  

मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, “मेरे खिलाफ लोगों के बीच ग़लतफ़हमी फैलाई जा रही है वहीं में कोर्ट का सामन करता हूं, ऐसे में अब में यह  5 जून को अयोध्या में होने वाली यह जन चेतना रैली रद्द कर रहा हूं।”

गौरतलब है कि, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) पर दर्ज दोनों FIR सामने आ चुकी हैं।  FIR के मुताबिक बालिग पहलवानों से बृजभूषण ने कथित रूप से अनेकों बार छेड़छाड़ की। इतन ही नहीं बेढंग तरीके से उन्हें छुआ भी। 

यहां तक की सांस चेक करने के बहाने उनकी टी-शर्ट भी उतारी। उनके पेट पर हाथ लगाया। वहीं चोटिल महिला खिलाड़ी का खर्चा संघ द्वारा उठाए जाने पर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। जब इससे खिलाड़ी ने मना किया तो उनके साथ ट्रायल में जानकर भेदभाव किया गया था।

वहीं, दूसरी FIR के मुताबिक बृजभूषण ने किशोरी पहलवान को बहाने से अपने कमरे में बुलाया। जहां उसके साथ शाररिक शोषण की कोशिश की। मगर, किसी तरह वह वहां से बच निकली थी।