Indian Kulfi

Loading

नई दिल्ली: आजकल मौसम भी अपना रुख बदलते रहता है। कभी सुबह गर्मी दोपहर में बारिश या शाम को ठंडी या इसके उलट भी मौसम बदलते रहता है। गर्मी ने तो अपनी सीमा पर कर दी है। ऐसे दिनों में गर्मी से राहत के लिए के दिनों में हम सभी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से फ्रेश फील करने में मदद कर सके। या फिर बहुत ज्यादा और चिपचिपी गर्मी होती है तो हम सभी ठंडी चीजों को खाने और पीने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में हमें सबसे पहले फ्रोजेन डेजर्ट की तलाश रहती है। जैसे आइसक्रीम, शरबत, चुस्की आदि। 

बेस्ट 50 डेसर्ट की लिस्ट 14वें स्थान पर भारतीय कुल्फी

इन सभी चीजों को हम बड़े ही शौक से कहते है। आपको बता दें कि आपको गर्मी से राहत दिलाने के लिए सिर्फ यही नहीं, बल्कि और भी कई चीज हैं, जिनका आनंद आप चिपचिपी गर्मी में ले सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में TasteAtlas ने दुनिया की 50 बेस्ट डेसर्ट की एक लिस्ट शेयर की है। इस सूची में भारत में मिलने वाली कुल्फी को भी जगह दी गई है। आपको यह जानकर गर्व होगा की इस सूची में भारतीय कुल्फी को 14वें स्थान पर रखा गया है। वहीं, कुल्फी के अलावा कुल्फी फालूदा को भी 30वें स्थान पर जगह दी गई है। 

TasteAtlas ने दुनिया की 50 बेस्ट डेसर्ट की लिस्ट में ईरान की प्रसिद्ध बस्तानी सोनाती को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, इसके बाद पेरू की क्यूसो हेलाडो, फेमस चीज आइसक्रीम है। तुर्की का डोंडुरमा, अमेरिका का फ्रोजन कस्टर्ड, फिलिपिनो आइसक्रीम सोरबेट्स के साथ-साथ इटैलियन डेजर्ट गेलैटो अल पिस्ताचियो भी लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। 

जानिए कुल्फी का इतिहास 

यूं तो सभी गर्मियों के दिनों में कुल्फी का भरपूर लुत्फ उठाते है। हर किसी को दूध से बनी कुल्फी पंसद आती है। कुल्फी के अलग अलग फ्लेवर भी इसमें चार चाँद लगा देते है। ऐसे में हमें और आप सबको पता होना चाहिए की कुल्फी की उत्पत्ति कब हुई थी। तो आपको बता दें कि कुल्फी की उत्पत्ति 16वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य के दौरान हुई थी। तब से, लोग इस ठंडी और मीठी कुल्फी का लुत्फ उठा रहे हैं। कुल्फी के कई प्रकार है, जिनमें ट्रेडिशनल और फ्यूजन फ्लेवर शामिल है। इसके अलावा क्लासिक वर्जन में इलायची या केसर होता है। वहीं, अब लोग आम, स्ट्रॉबेरी, पिस्ता, बादाम फ्लेवर वाली कुल्फी का भी लुत्फ़ उठाना पसंद करते रहते हैं।