
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान को बीमारियों का चलता-फिरता घर बना दिया हैं। इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान हैं। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ, नियमित सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं।
सब्जियों में कई तरह के पोषण तत्व और यौगिक पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं। शरीर और मस्तिष्क को पोषण की जरूरत होती है, जिसे सब्जियां पूरी कर सकती हैं। सब्जियों में औषधीय गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी पावर को मजबूत करते हैं। शरीर की भिन्न-भिन्न व्याधियों के लिए उपयोगी ये प्राकृतिक भोज्य पदार्थ अमृततुल्य हैं। इनमें से एक औषधीय गुणों से युक्त सब्जी ‘पत्ता गोभी’ है। पत्ता गोभी के सेवन के कई फायदे होते हैं। आइए जानें पत्ता गोभी के सेवन से होने वाले फायदे।
एक रिसर्च के मुताबिक, पत्ता गोभी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है। ये दोनों तत्व आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए भी पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी पत्ता गोभी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ये बेहतर ऑप्शन हैं। दरअसल, पत्ता गोभी से बने सूप में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करती हैं। इस सूप को नियमित पीने से भूख को कम किया जा सकता है, इससे आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी पत्ता गोभी लाभकारी है। पत्ता गोभी में विटामिन-C भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पत्ता गोभी के सूप का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी बुखार और संक्रमण से बचाव होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘पत्ता गोभी’ का सूप पेट की परेशानियों को भी कम करने में मददगार है। दरअसल, पत्ता गोभी के सूप में फाइबर के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंतों को साफ करने में काफी मददगार हैं। इस सूप को नियमित पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।