File Photo
File Photo

Loading

-सीमा कुमारी

सर्दियों में गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है। गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है| जैसे एंटी-बैक्टीरियल विटामिन कैल्शियम, फाइबर, आयरन आदि शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ ये मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है| आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है| जिसमें मुख्य तौर पर माइग्रेन, डाइजेशन, चक्कर आना और घबराहट है| गन्ने से तैयार होने वाला गुड़ चीनी की तुलना में फायदेमंद होता है। गुड़ गुणों की खान है। यह उदर के रोगों का नाशक है। आज हम गुड़ से होने वाले फायदे के बारे में चर्चा करेंगे –

  • सर्दियों में गुड़ और तिल को मिलाकर तैयार लड्डू का सेवन करने से सर्दी-खांसी, जुकाम, मौसमी बुखार से बचाव होता है।
  • जिन लोगों को पीरियड्स में परेशानी होती है। उस दौरान गुड़ का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह पीरियड्स दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही पीसीओडी के लक्षणों को कम करने में भी फायदा मिलता है।
  • सर्दी के दिनों में मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में गोंद और गुड़ के लड्डू का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में गर्माहट आने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है।
  • जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है| उनके लिए गुड़ बहुत फायदेमंद है| ये आयरन से भरपूर होता है| हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने के लिए भी गुड़ खाना फायदेमंद होता है|
  • अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात में खाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी|
  • गुड़ को सौंफ के साथ खाने से दांतों पर जमा प्लाक दूर होने के साथ बदबू आने की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
  • सर्दी के दिनों में गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से ठंड लगने की आशंका कम हो जाती है|