फ्रोज़न मटर का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, हेल्थ को हो सकता है बड़ा खतरा, ज़रूर जानें

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: शायद ही कोई होगा जिसे हरी मटर खाना पसंद न हो। फिर वह कोई भी डिश हो पुलाव हो या मटर हर चीज में आप मटर का इस्तेमाल करते हैं। मटर के सीजन में मटर खाना अच्छी बात है, लेकिन अगर आप अन्य सीजन यानी सर्दी के सीजन में मटर काफी ज्यादा बनाई जाती है। अगर आप सर्दियों के अलावा अन्य सीजन में मटर खाना चाहते हैं, तो आपको फ्रोजन मटर की ओर रुख करने की जरूरत पड़ती है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में फ्रोजन मटर का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा फ्रोजन मटर खाते हैं तो इससे वजन बढ़ने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी आ सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि फ्रोजन मटर के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रोजन मटर में ताजे मटर की तुलना में पोषक तत्व कम होते हैं। इसका कारण यह है कि फ्रोजन मटर को इकट्ठा करने के बाद, उसे जल्दी से ठंडा किया जाता है, ताकि इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट न हों। हालांकि, लंबे समय तक फ्रिज में रखने से इन पोषक तत्वों का कुछ नुकसान हो सकता है।

फ्रोजन मटर का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी संभावना होती है। यह हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देता है। जिससे आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, मटर को फ्रेश रखने के लिए स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्टार्च भोजन में स्वाद को बनाए रखने में मददगार होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह स्टार्च चीनी में परिवर्तित हो जाता है। इससे ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है।

यदि आप अधिक मात्रा में ‘फ्रोजन मटर’ का सेवन करते हैं तो आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फ्रेजर्व फूड्स में स्टार्च की मात्रा काफी अधिक होती है। जिससे वजन बढ़ने लगता है।