Holi 2024, Health News
पेट की सेहत सही करने के उपाय (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल: जैसा कि, हम जानते है होली का त्योहार (Holi 2024 ) जल्द ही आने वाला है जहां पर रंग बिरंगे त्योहार को लेकर हर किसी ने अलग ही तैयारी कर ली होगी जहां पर स्वादिष्ट पकवानों की बहार तो देखने के लिए मिलती ही है। मिठाई हो और जमकर खाया ना जाए (Holi 2024 Health) ऐसा हो नहीं सकता।

इसके लिए डिशेज के ज्यादा खाने से पेट का हाजमा बिगड़ भी जाता है। इसके लिए बीमार पड़ने पर दवाईयों का सहारा लेने की बजाय आप कुछ उपायों को अपना लें तो पाचन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। 

ओवरईटिंग या पेट खराब होने पर अपनाएं ये उपाय 

त्योहार में ज्यादा खाना खाने से ओवरईटिंग की समस्या बढ़ जाती है इसके लिए आपको खाने की चीजों में बदलाव या उपायों से राहत पा सकते है, आइए जानते है…

1- दही

त्योहार में ज्यादा खाने पर पेट में हाजमा खराब हो ही जाता है इसके लिए आप दही को पहले उपायों के रूप में ले सकते है। दही पेट के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रीबायोटिक पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। वहीं इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ ही पेट की जलन को कम करके ठंडक पहुंचाते है।

2- केले 

दही के बाद पेट के खराब होने पर आपको बार-बार लूज मोशन हो रहे है तो केले का सेवन कर सकते है। इसमें  केले में पेक्टिन होता है जो मल को बांधने का काम करता है वहीं पर इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं कराते। इसके कारण आपको कमजोरी भी नहीं होती है।

3- सेब

पेट खऱाब होने की स्थिति में आप सेब को डाइट में शामिल कर सकते है इसमें फाइबर की अधिकता होती है जिससे पाचन को सुधारने में मदद मिलती है जिससे कब्ज जैसी दिक्कत दूर होती है।  

4-नारियल का पानी 

पेट खराब होने की स्थिति में आप शरीर में  इलेक्ट्रोलाइट्स मेंटेन करने के लिए नारियल का पानी पी सकते है। यह पानी गर्मी में आपके शरीर और पेट के हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह पोटैशियम, सोडियम, मैग्निशियम, कैलशियम, फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है।

5- पपीते

पेट खराब होने की स्थिति में आप पपीते को भी ऑप्शन के रूप में ले सकते है। कब्ज की समस्या परेशान कर रही है तो आप डाइजेशन को सही करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं।