Loading

    -सीमा कुमारी

    आज भी गांवों में लोग हरे चने की फलियां बड़े चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। कई लोगों का मानना है कि, हरे चने को सौ रोगों के लिए एक दवा कहा जाता है। हरा चना प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स होता है। यह सर्दियों के मौसम में शरीर की घटती इम्यूनिटी को बूस्ट करने का भी काम करता है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आइए जानें हरे चने के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

    जानकारों के अनुसार, हरे चने में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों में खून की कमी होती है। उन लोगों को चना खाने की सलाह दी जाती है।

    हरे चने के सेवन से हार्ट सेहतमंद रहता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है। इसके साथ इसमें मौजूद प्रोटीन बालों की ग्रोथ पर भी असर दिखाता है। यह बालों को शाइनिंग बरकरार रखता है और झड़ते बालों को गिरने से रोकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए चने का साग लाभकारी होता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरे चने में सभी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम और विटामिन C भी पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।

    हरे चने का सेवन करने से शरीर में ब्यूटायरेट नाम का कंपाउड बनता है जो कैंसर सेल के बढ़ते खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके साथ हरे चने में मौजूद फोलेट और विटामिन B9 मूड स्विंग के खिलाफ असर दिखाता है। इसके साथ यह चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद करता है।