International Women's Day 2024,Lifestyle News
वूमेंस डे पर यह मेकअप करें ट्राई (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: महिला दिवस (International Women’s Day 2024) का मौका जहां पर बस आने वाले दिन 8 मार्च को आने वाला है वहीं पर इस दिन को लेकर महिलाएं खुबसूरत दिखने का प्रयास करती ही है। ऐसे में अगर आप किसी वूमेंस डे की पार्टी में जाने वाली है और कुछ नया ट्राई करने की सोच रही है तो आपके लिए कई तरीके के मेकअप लुक आप अपना सकते है। इन सभी लुक्स में आपका चेहरा काफी दमकेगा। 

महिला दिवस पर क्रिएट करें ये मेकअप लुक

महिला दिवस के दिन आप इन खास प्रकार के मेकअप लुक्स को ट्राई करके देखिएं, सच में लोग देखते रह जाएंगे, जानें..

1- ब्रॉन्ज आई मेकअप लुक

वूमेंस डे के दिन पार्टी में जाने से पहले अगर ब्रॉन्ज आई मेकअप लुक को क्रिएट करती है तो आपका चेहरा निखरेगा, इतना ही नहीं जिन्हें डार्क कलर का इस्तेमाल करना नहीं पसंद होता है वे इस लुक्स को अपनाते है। इसे बनाने के लिए आपको आंखों पर और बेस को ब्राउन शेड देना है इसके साथ ही आप आंखें ग्लोसी रखना चाहती है तो यह लुक आपको फबेगा। इसके साथ आप न्यूड शेड में लिपस्टिक लगा सकती है। इस मेकअप लुक्स को आप घर में 15 मिनट में तैयार कर सकते है। 

2-बोल्ड मेकअप लुक

अगर आप महिला दिवस की पार्टी में जाने के लिए अगर आप बोल्ड मेकअप लुक करना चाहती है तो इसमें आप रेड बोल्ड मेकअप लुक को क्रिएट कर सकते है। यह एक तरह से फॉर्मल लुक देने के लिए बेहतर मेकअप है। इसे लगाने के लिए बेस और आंखों के मेकअप को सिंपल रखना है। बस आपको लिपस्टिक को डार्क शेड में लगाना है ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे। 

3-हैवी मेकअप लुक

महिला दिवस के मौके पर आप हैवी मेकअप लुक को ट्राई कर सकते है। कई बार होता है कि इवेंट रात के समय का होता है ऐसे में आप हैवी मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको आंखों का मेकअप थोड़ा सा हैवी रखना होगा और लिप्स पर भी डार्क कलर लिपस्टिक को अप्लाई करना होगा। तभी आपका लुक परफेक्ट लगेगा। इस तरह के लुक को आप कंप्लीट कर सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं।