File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    धार्मिक दृष्टि से नवंबर महीना हिन्दू भक्तों के लिए बहुत ही शुभ रहा | क्योंकि इस महीने दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा आदि त्यौहार मनाए गए। अब साल के आखिरी महीने  में कई व्रत, जयंती और शुभ कार्य के लिए मुहूर्त हैं। इस दौरान प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी, मोक्षदा एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा आदि व्रत व त्योहार हैं। आइए जानें  दिसंबर 2021 में कौन-कौन से व्रत, जयंती और शुभ मुहूर्त कब है।

    दिसंबर में आने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट

    • 2 दिसंबर 2021, गुरुवार: प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
    • 4 दिसंबर 2021, शनिवार: स्नानदान श्राद्ध अमावस्या
    • 5 दिसंबर 2021, रविवार: चंद्रदर्शन
    • 7 दिसंबर 2021, मंगलवार: विनायकी चतुर्थी व्रत
    • 8 दिसंबर 2021, बुधवार: विवाह पंचमी, नाग दिवाली
    • 9 दिसंबर 2021, गुरुवार: चम्पा षष्ठी, बैंगन छठ
    • 10 दिसंबर 2021, शुक्रवार: नंदा सप्तमी
    • 14 दिसंबर 2021, मंगलवार: मोक्षदा एकादशी
    • 16 दिसंबर 2021, गुरुवार: प्रदोष व्रत, अनंग त्रियोदशी
    • 17 दिसंबर 2021, शुक्रवार: पिशाचमोचनी यात्रा
    • 18 दिसंबर 2021, शनिवार: स्नानदान व्रत, दत्त पूर्णिमा
    • 19 दिसंबर 2021, रविवार: स्नानदान पूर्णिमा
    • 22 दिसंबर 2021, बुधवार: गणेश चतुर्थी व्रत
    • 27 दिसंबर 2021, सोमवार: रुक्मिणी अष्टमी
    • 30 दिसंबर 2021, गुरुवार: सफला एकादशी व्रत
    • 31 दिसंबर 2021, शुक्रवार: सुरूप द्वादशी, प्रदोष व्रत

    दिसंबर 2021 के शुभ मुहूर्त

    • विवाह: 1, 2, 5,7,11,12,13
    • गृहारम्भ: 10, 13
    • जीर्ण गृहप्रवेश: 1, 10, 13
    • व्यापार: 1, 13, 19, 26,  27