Ram Navami 2024, Lord Rama, Lifestyle News
रामनवमी पर इन बातों से बचें(फाइल फोटो)

देशभर में 17 अप्रैल को रामनवमी 2024 मनाई जाएगी इस दिन भगवान श्रीराम का पूजन किया जाता है तो वहीं कई उपायों को करने से सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

Loading

Ram Navmi 2024:
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हर साल की तरह इस साल भी चैत्र मास (Chaitra Month) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानि 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव (Ram Navmi 2024) मनाई जाने वाली है। राम मंदिर बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब राम भगवान का पूजन हर्षोल्लास के किया जाएगा। इस दिन आप भी रामलला का पूजन कर मंगल कामना कर रहे है तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए। यहां पर इन पांच उपायों के साथ ही आपको कई लाभ मिलेंगे।

क्यों खास है राम नवमी की तिथि

यहां पर पौराणिक कथाओं में वाल्मीकि रामायण के अनुसार, कहे तो त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए ये तिथि बहुत ही खास है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा विशेष रूप से होती है। राम मंदिरों में विशेष साज-सज्जा भी की जाती है।

ये 5 उपाय आपकी हर परेशानी करेंगे दूर

राम नवमी के अवसर विधि विधान से श्रीराम का ध्यान करने के साथ यह उपाय आपकी हर परेशानी को दूर करते है..

1- श्री राम विधि से करें चढ़ाएं पीले कपड़े

रामनवमी के मौके पर आप भगवान श्रीराम का पूजन विधि-विधान से कर सकते है इस दिन पूजा में पीले रंग के चीजें अधिक चढ़ाएं जैसे पीले फूल, पीले वस्त्र आदि। भगवान राम, भगवान विष्णु के अवतार है इसलिए पीतांबरधारी को पीले कपड़े चढ़ाना अच्छा माना जाता है। इसलिए कपड़े के अलावा पीले फूल, पीले वस्त्र भी चढ़ा सकते है।

2- राम मंदिर में चढ़ाएं ध्वजा

यहां पर रामजन्मोत्सव के दिन आप अगर आपके आस पास कोई राम मंदिर हो तो शिखर पर केसरिया या पीले रंग का ध्वज चढ़ाना नहीं भूले। यहां पर अगर मंदिर में कोई ध्वज पहले से लहरा रहा है तो आप मंदिर के पंडित को दे दें , ताकि बाद में इसे लगाया जा सकें या घर के मंदिर में भी लगा सकते है।

3-श्रीराम के प्रभावी मंत्रों का करें जाप

आप रामनवमी पर भगवान श्रीराम को खुश देखना चाहते है तो कई मंत्रों में से एक का जाप करें। यहां कहते हैं एक श्लोकी रामायण मंत्र का जाप करने से संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल मिलता है। इन मंत्रों का जाप करने से पहले किसी विद्वान से सलाह जरूर लें।

4- जरुरतमंदों को करें दान

यहां पर रामनवमी पर आप जरूरत मंदों को भी दान कर सकती है। यहां पर इस दिन आप अपने आस-पास नजर आ रहे जरूरत मंदों को भी दान दे सकते है ऐसा करने से भगवान श्रीराम स्वत: ही आपके ऊपर प्रसन्न होंगे और कृपा बनाए रखेंगे। दान में आप कपड़े, भोजन, अनाज कुछ भी दे सकते हैं।

5- भगवान को भोग में लगाएं खीर

रामनवमी पर आप पूजन करने के बाद भगवान श्री राम को खीर का प्रसाद चढ़ाए तो बेहतर होता है। इसे भोग में लगाने से आपके ऊपर भगवान श्रीराम की कृपा बनी रहेगी और आप हर तरह के दुख-तकलीफ से बचे रहेंगे।