क्रिसमस को बचे हैं थोड़े ही दिन, जानें इस पर्व से जुड़ी कुछ  दिलचस्प बातें

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: समूची दुनिया में 25 दिसंबर को ‘क्रिसमस’ (Christmas) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस से कई दिन पहले ही लोग इस त्योहार के लिए तैयारियों में जुट जाते हैं और अपने-अपने घरों को सुंदर तरीके सजाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री को सजाते हैं, एक दूसरे को गिफ्ट देते है। क्रिसमस पर केक, घंटी, मोमबत्ती, मोजे सभी का अपना अलग ही महत्व है। खुशियों के इस त्योहार की कई अनूठी और दिलचस्प परंपराएं हैं। आइए जानें इस त्योहार की अनूठी और दिलचस्प परंपराएं के बारे में।

क्रिसमस ट्री (Christmas tree)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रिसमस का त्योहार एक चीज के बिना अधूरा माना जाता है। वह चीज है क्रिसमस ट्री। बता दें कि घर में मौजूद हरे-भरे क्रिसमस ट्री को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। साथ ही मान्यता यह भी है कि इसे घर में रखने से सभी प्रकार की दुःख और नकारात्मकता दूर हो जाती है। ऐसे में इस दिन घर में मौजूद हरे-भरे क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है।

मोमबत्ती (Candle)

जिस तरह हिंदू धर्म में दीपक जलाकर देवी-देवताओं की पूजा होती है। उसी तरह क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाकर लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना करते है। इसके पीछे की मान्‍यता है कि मोमबत्ती से दुख के अंधकार दूर होते हैं और सुख के प्रकाश फैलता है। रंग बिरंगी मोमबत्तियों का अपना अलग ही महत्व होता है।

मोजे (Socks)

क्रिसमस त्योहार की सजावट में मौजे का भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी मौजूद है। माना जाता है कि, एक गांव में एक गरीब व्यक्ति रहता था। पैसों का अभाव होने के कारण वह अपनी तीन बेटियों का विवाह नहीं करवा पा रहा था। तब सेंट निकोलस ने उस गरीब की मदद के लिए सोने से भरी पोटली चिमनी के जरिए नीचे फेंक दी, जो एक मोजे में जा गिरी। तब से लेकर क्रिसमस के दिन चिमनी के पास मौजे लटकाए जाते हैं।

why Christmas is celebrated on 25th December, Christmas, 25th December

केक (Cake)

जिस तरह मिठाई बांटकर खुशियां मनाने का चलन हिन्दू धर्म में है, ठीक उसी तरह केक काटकर क्रिसमस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता यह भी है कि केक बांटने से तनाव और मनमुटाव दूर हो जाता है, साथ ही हर तरफ खुशियां आती हैं।

घंटियां (Bell)

क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ट्री को सुंदर तरीके से सजाया जाता है, जिसमें घंटियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। मान्यता है कि घर में घंटियों को रखने से सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर रहती है और इन्हें बजाकर ईसाह मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है।