जल्द आ रहा है नवरात्रि का पावन पर्व, इस खास मौके पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे Messages, Whatsapp Status और दें शुभकामनाएं

    Loading

    नई दिल्ली : बीते ढाई साल से हमारे देश सहित पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने बहुत परेशान किया है, बहुत लोगों की जान गई है और कुछ लोग बच भी गए है। कोरोना काल मानों इंसानी जीवनपर मंडरा रहा एक साया ही था, जिसकी वजह से इंसान अपने त्यौहार, खुशियां भी अच्छे से अपनों के साथ मिलकर नहीं मना पा रहा था, लेकिन अब कोरोना का यह साया हमारे दूर गया है, ऐसे में देश में हर एक त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।  अब शारदीय नवरात्री आने में कुछ ही दिन बाकी है, लेकिन इस पावन पर्व को लेकर लोगों की तैयारियां शुरू हो गई। 

    जी हां खुशहाली का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि जल्द शुरू हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को पूजा जाता है, इसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह नवरात्रि के त्योहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। इसके साथ ही इस पर्व की खुशी में लोग अपने परिजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। आज इस शुभ अवसर पर हम आपके परिजनों को भेजने के लिए नवरात्रि के बधाई संदेश लेकर आए है। 

    देवी मां के कदम आपके घर में आएं,

    आप खुशी से नहाएं,

    परेशानियां आपसे आंखें चुराए,

    जय माता दी।

    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

     

    लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

    हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

    नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

    इस नवरात्रि यही हैं हमारी दुआ

    जय माता दी।

    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

     

    सुख, शान्ति एवं समृद्धि की

    मंगलमय कामनाओं के साथ

    आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि की मंगल कामनायें

    मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें।

    जय माता दी।

    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

     

    माता रानी वरदान ना देना हमें,

    बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,

    तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

    एक बस यही आशीर्वाद देना हमें,

    जय माता दी।

    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

     इन संदेशों के जरिए इस साल शारदीय नवरात्रि की अपनों को शुभकामनाएं दे।