Ram navami 2024, ram Mandir, Lifestyle News
रामनवमी पर अनूठे मंदिर के करें दर्शन (डिजाइन फोटो)

एक ऐसा भी मंदिर है जहां पर मनोकामनाएं पूरी करने के लिए आपको किसी चढ़ावे या प्रसाद की आवश्यकता नहीं होती है।

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज देशभर में जय श्री राम जन्मोत्सव 2024 (Ram Navami 2024) की धूम है तो वहीं कई राम मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ सुबह से देखी जा रही है। यही पर देश में कई मंदिर ऐसे भी है जिनकी मान्यताएं अलग-अलग है। यहां पर कई मंदिरों में परेशानियों से उबरने के लिए चढ़ावे या प्रसाद को चढ़ाने की मान्यता होती है। एक ऐसा भी मंदिर है जहां पर मनोकामनाएं पूरी करने के लिए आपको किसी चढ़ावे या प्रसाद की आवश्यकता नहीं होती है बस जय श्री राम (jay Shree Ram) लिखने से ही सारी परेशानियां दूर होती है।

मध्यप्रदेश में यहां स्थित है मंदिर

यह खास राम मंदिर मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहे जाने वाले शहर इंदौर में स्थित है जहां पर पूजन के समय मंदिर में प्रसाद चढ़ता है और ना ही चढ़ाने की जरूरत होती है। यहां पर दर्शन करने आने के लिए आपको बस सबसे पहले 108 बार जय श्री राम लिखना होगा। इसके साथ ही राम मंदिर में दर्शन करने के लिए मिल जाता है। दरअसल यह प्राचीन हनुमान मंदिर है जहां पर सबसे पहले भगवान राम को प्रसन्न करना अच्छा होता है।

Ram navami 2024, ram Mandir, Lifestyle News
रामनवमी पर अनूठे मंदिर के करें दर्शन (डिजाइन फोटो)

यहां पर निस्वार्थ भाव से होती है पूजा

यहां पर अगर आप माता दर्शन के लिए आए तो साथ में प्रसाद लेकर नहीं आए यहां पर एंट्री के लिए 108 बार राम नाम लिखना होता है। यहां पर कहते है भगवान की भक्ति के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती है भक्त का निस्वार्थ होना ही काफी है। यहां आने पर आप मंदिर में देखेंगे दूर-दूर तक किसी तरह की कोई दान पेटी नहीं ताकि चढ़ावा किया जा सके। यहां पर भक्त को बस अपनी मनोकामना लेकर आना होता है।

भगवान हनुमान की मूर्ति है खास आकर्षण

भगवान राम के जन्मोत्सव में दर्शन के लिए आने पर आपको केवल राम भगवान की मूर्ति ही नहीं दिखाई देगी बल्कि भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंटी विशाल मूर्ति का आकर्षण है। जिसमें बजरंगबली ने अपने कंधों पर राम-लक्ष्मण को बिठाया हुआ है। हनुमान जी के इस मंदिर में हर तरफ राम नाम लिखा हुआ है। हर तरफ भक्ति रस दिखता है। इसके अलावा आपको रामायण के सभी पात्रों की मूर्तियां मेघनाथ,रावण, कैकेयी, मंथरा और शूर्पनखा की मूर्ति भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर दर्शन के लिए सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है।