Holi 2024, Holi 2024 Celebration
पुुष्कर की कपड़ा फाड़ होली (सोशल मीडिया)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: होली का त्योहार (Holi 2024) हर कोई घर में मनाने का सोचते है लेकिन अगर आप इस बार रंगों के त्योहार को घर के बाहर (Holi 2024 Celebration) मनाने का प्लान कर रहे है तो आप आज ही राजस्थान की खूबसूरत जगह पुष्कर में होली (Pushkar Holi) मनाने का प्लान कर लें। इसके लिए आपको रेलवे की बुकिंग साइट पर एक स्पेशल टूर पैकेज मिल रहा है इससे होली के अलावा खूबसूरत जगहों पर घूम आएगें।

पुष्कर पर कैसा होता है जश्न 

होली के लिए पुष्कर होली भी बनारस और मथुरा की तरह शानदार होली में से एक है इसे देखने के लिए अपने देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक होली मनाने के लिए पहुंचते है। इस दिन आपको यहां पुष्कर में अलग ही नजारा देखने के लिए मिलेगा,  रोड पर डीजे से लेकर भांग, लस्सी और ठंडाई के साथ यहां कपड़ा फाड़ होली की अलग ही धूम देखने को मिलती है। लोग सुबह से ही अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ जाते हैं, और जमकर नाच-गाना करते हैं। होली के अलावा आप 3 दिनों की छुट्टी में पुष्कर झील, मन महल, वराह मंदिर और रंगजी मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते है। 

Holi 2024, Holi 2024 Celebration

                                                                                             होली पर घूमने जाएं पुष्कर (सोशल मीडिया)

जानिए क्या है IRCTC का पैकेज

होली के मौके पर त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे के आईआरसीटीसी (IRCTC)का पैकेज ले सकते है। इसके लिए राजस्थान का 3 दिनों का यह प्लान आपको पुष्कर के अलावा कई जगहों की सैर करा सकता है। होली के मौके पर बीकानेर से लेकर जयपुर, पुष्कर, जैसलमेर और उदयपुर घूमने का मौका भी मिलेगा। सफर के लिए आपको 35 सीटर वाली गाड़ी मिलेगी, साथ ही 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर का ऑप्शन भी मिलेगा।

इतना आएगा पैकेज का खर्च

इस पैकेज में खर्चे की बात की जाए तो, चेन्नई से राजस्थान के लिए ये पैकेज निकाला गया है, जिसमें सिंगल बुकिंग 49000 रुपये, डबल शेयरिंग 39900 और ट्रिपल शेयरिंग में आपको 39000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 31000 रुपये और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए दाम 28000 रुपये तय किया गया है। IRCTC की वेबसाइट से आप इस पैकेज को बुक कर सकते हैं।