(Image-Twitter-@fasc1nate)
(Image-Twitter-@fasc1nate)

    Loading

    नई दिल्ली: प्रकृति को इतनी नायाब तरह से ईश्वर ने बनाया है, की कभी कभी तो उसका वर्णन भी करने के लिए अपने शब्द कम पड जाते है, विश्व में कई नदियां ऐसी है जो अपने अंदर कई खासियत पाले हुए है, लेकिन आज हम जिस नदी की बात कर रहे है वह औरों से बिल्कुल जुदा है। जी हां अक्सर नदी का पानी आपने आसमानी कलर का देखा होगा लेकिन आज हम जिस नदी की बात कर रहे है उसका पानी नीला या आसमानी रंग का नहीं बल्कि लाल रंग का है, जो अपने आप में कई राज छुपाएं हुए है। आइए जानते है इस नदी के बारे में… 

    खून सा लाल पानी… 

    हम जिस नदी की बात कर रहे है वह साउथ अमेरिका के एक देश पेरू में है जिसके पानी का रंग ना ही बेरंग होता है और ना ही नीला है, जी हां आपको बता दें कि पेरू की इस अद्भुत नदी के चर्चे पूरी दुनिया भर में है, क्योंकि इसके पानी का रंग लाल है, जो कई रहस्यों से भरी हुई है। फ़िलहाल इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। 

    क्यों लाल है नदी के पानी का रंग 

    आपको बता दें कि पेरू में सालों से बहने वाली इस नदी की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को पहली बार देख रहा है उसके लिए लाल रंग के पानी वाली नदी रहस्यमयी बनी हुई है। पेरू में बहने वालीइस नदी का नाम Cusko River है जिसका पानी ईंट के रंग का है। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि पानी का ये अद्भुत नजारा मृदा अपरदन की वजह से होता है। 

    ऐसे बदलता है रंग 

    दरअसल बारिश के दिनों में आसपास के पर्वतों और मैदानों से अलग- अलग मिनरल्स बहकर नदी में घुल जाते हैं। वहीं पानी के लाल होने की वजह आयरन ऑक्साइड बताई जाती है। पहाड़ों- पर्वतों में मौजूद पत्थरों और मिट्टी में आयरन ऑक्साइड की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।  जिसकी वजह से नदी में इनका प्रवेश नदी का रंग ही बदल देता है। जिस वजह से यह बाकी नदियों से खास बन जाती है। 

     

    वायरल हो रहा वीडियो 

    वहीं जब इस अद्भुत नदी का नजारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो यह किसी के लिए हैरानी का कारण बन गया। आपको बता दें कि वीडियो हालांकि पहले भी शेयर किया जा चुका है।लेकिन हाल में पोस्ट किए गए वीडियो को भी अब तक 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस नदी को देख मानों एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे।