Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: साल 2023 का आखिरी (Year Ender) महीना चल रहा है। अब कुछ दिनों 2023 को अलविदा और 2024 की शुरुआत (New Year 2024) करने का वक्त नजदीक आ रहा है। साल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। तो इस बार वास्तु के लिहाज से आप अपने घर में कुछ चीजों का परिवर्तन कर सकते हैं और इसी के साथ साल 2024 की शुरुआत कर अपने जीवन में खुशियों की बहार ला सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तु के लिहाज से बेहद फायदेमंद और घर की धन-संपदा में वृद्धि के तौर पर शुभ माने जाते हैं। इन पौधों को लगाने से साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा घर में बरसती है। आइए जानें साल 2024 में वो कौन से पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके पास धन-दौलत एवं सुख समृद्धि बनी रहेगी।

नए साल की शुरुआत आप हरसिंगार के पौधे से कर सकते हैं। हिंदू धर्म में यह पौधा अपने आप में बहुत महत्व रखता है। हरसिंगार में निकलने वाले फूल धन की देवी मां लक्ष्मी की अति प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र में हरसिंगार के पौधे के बारे में बताया गया है कि इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-शांति आती है। इसी के साथ इस पौधे की देखरेख करने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल की शुरुआत आप हरसिंगार के पौधे से कर सकते हैं। हिंदू धर्म में यह पौधा अपने आप में बहुत महत्व रखता है। हरसिंगार में निकलने वाले फूल धन की देवी मां लक्ष्मी की अति प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र में हरसिंगार के पौधे के बारे में बताया गया है कि इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-शांति आती है। इसी के साथ इस पौधे की देखरेख करने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

हिंदू धर्म में शमी के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। साल 2024 में इस शुभ पेड़ को आप अपने घर में लाकर लगा सकते हैं। मान्यता है कि, इस पेड़ को लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्ध का आगमन होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। जहां पर शमी का वृक्ष लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

ज्योतिष शास्त्रों में तुलसी के पौधे की महिमा बहुत दिव्य बताई गई है। यह साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप है। यदि आप साल 2024 में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत और सुगम बनाना चाहते हैं। तो इस तुलसी के पौधे को घर में लाकर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगा कर नित्य पूजा करें और शाम को दीप एक दीप सूर्यास्त के बाद अवश्य प्रज्वलित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी।

अगर आप अपने घर में वाकई में सुख-संपन्नता चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को घर में कम करना चाहते हैं तो नव वर्ष 2024 में आप बैंबू प्लांट को घर में लगा कर इसके शुभ परिणामों की प्राप्ति कर सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से यह प्लांट सबसे शुभ माना जाता है। जिस जगह इसका पेड़ होता है वहां कभी भी धन की तंगी नहीं रहती है। यह प्रकृति के पांच तत्वों का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसमें पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि समेत 5 तत्वों का समावेश होता है। इसका छोटा सा पेड़ लेकर एक ग्लास के जार में आप इसे रख सकते हैं।

आप नए साल के शुभ फल पाना चाहते हैं तो मनी प्लांट को आप अपने घर में लगा सकते हैं। इसका पौधा लगाने से घर में धन की स्थिति मजबूत बनी रहती है। वास्तु के लिहाज से भी इसे लगाना बड़ा अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में शुभता आती है और पॉजिटिविटी घर में बनी रहती है। इस पौधे को घर में वास्तु के अनुसार हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण-पूर्व दिशा श्री गणेश की माना जाती है। इस पौधे को लगाने के बाद एक चीज का ध्यान दें। यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ती हैं तो उनको तुरंत निकाल दें वरना आपको धन की हानि हो सकती है।