Goddess Lakshmi , Vastu Jyotish
माता लक्ष्मी

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: मां लक्ष्मी धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी हैं। यही कारण है, हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे। ऐसे में वास्तु शास्त्र में जीवन से जुड़े कई सारे नियमों के बारे में बताया गया है। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो घर में दरिद्रता आने लगती है। कई बार आलस्य और न चाहते हुए भी व्यक्ति वास्तु शास्त्र में बताई गई गलतियों को दोहराता है और अपना नुकसान करवा लेता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता और वहां हमेशा दरिद्रता और बीमारियों का वास रहता है। तो आइए जानें ऐसी कौन सी गलतियां है जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, सनातन धर्म में स्त्री को मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जो लोग अपने घर या बाहर की स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं, उनके यहां दरिद्रता का वास होता है। जहां पर बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता है,वहां कभी देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है। जहां पर बुजुर्गों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है, वहां की सुख समृद्धि नष्ट हो जाती है।

Goddess Lakshmi , Diwali 2023

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में बर्तन और किचन हमेशा साफ रखना चाहिए। यदि आप किचन और बर्तन गंदे छोड़ते हैं तो मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाएंगी। इससे घर में भी नेगेटिविटी का वास होने लगता है और वास्तु दोष पैदा होने लगता है।

कई लोगों की आदत होती है। रात में झाड़ू लगाने कि जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही नहीं माना जाता। शास्त्रों के अनुसार, झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है जो लोग रात में झाड़ू लगाते हैं उनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और साथ ही घर के वास्तु देवता भी रुष्ठ हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि ऐसी गलती न हो।

सूरज ढलने के बाद किसी को उधार भी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति परेशानी में पड़ सकता है। आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है और सुख-समृद्धि का जीवन में अभाव हो सकता है। यह आदत धन की हानि का कारण भी बन सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड पर खाना खाना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है और नेगेटिविटी आती है। परिवार की सुख-शांति प्रभावित होती है और जीवन में भी दरिद्रता आती है।