Chaitra Navratri 2024, Lifestyle News
चैत्र नवरात्रि पर करें ये उपाय (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) की शुरुआत हो चुकी है और भक्त मां दुर्गा (Goddess Durga) की भक्ति में लीन हैं। नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। कोई उन्हें अपनी भक्ति से प्रसन्न करना चाहता है तो कोई उन्हें उनकी प्रिय वस्तु अर्पित कर साधना करके।

विधि-विधान से करते हैं माता की पूजा

ऐसी मान्यता है कि जो लोग नवरात्रि का व्रत विधि-विधान के साथ करते हैं मां की विशेष कृपा उन भक्तों पर होती हैं। नवरात्रि में कोई एक दिन तो कोई दो दिन का व्रत रखता है, वहीं कुछ लोग 9 दिनों तक व्रत करते हैं। कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है कि कुछ लोग नवरात्रि का व्रत नहीं रख पाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि का व्रत नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में क्या करें, जिससे मां की कृपा आप पर बनी रहे। ऐसे में आइए जानें इस बारें में-

इन उपायों को जानें आप

1- ज्योतिषियों के मुताबिक, अगर आप किसी कारण से नवरात्रि का व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो आप मां दुर्गा के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। नियमित रूप से भी मां दुर्गा के मंत्र का जाप करने से सुख-संपदा के साथ-साथ मां का आशीर्वाद मिलता हैं। मां दुर्गा के मंत्रों में बड़ी शक्ति होती है। ऐसे में आप हर दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। आपको उतना ही पुण्य मिलेगा, जितना की व्रत रखने का होता है।

2- नवरात्रि में अखंड दीप जलाना भी शुभ माना जाता है। नवरात्रि में अखंड दीप जलाएं। यह प्रयास करें कि आप नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं। इसके साथ ही मां दुर्गा को नारियल और चुनरी चढ़ाएं। कहते हैं, ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

3- किसी विपरीत परिस्थिति के कारण अगर आप नवरात्रि का व्रत नहीं रख पाते हैं तो आप 9 दिनों तक कन्या को भोजन कराएं। कन्या भोज कराने से भी आपको पुण्य मिलेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कन्या को भोजन कराने के बाद उसे कुछ न कुछ उपहार में जरूर दें। इसके अलावा, नौ दिनों तक लगातार श्रीयंत्र की पूजा करें।