corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को कोरोना के ग्राफ में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 4 हजार 505 नए मामले सामने आए, जबकि 68 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 लाख 57 हजार 833 हो गई है, जबकि अब तक कुल 1 लाख 34 हजार 064 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 हजार 568 लोग कोरोना से ठीक हो गए। जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 61 लाख 51 हजार 956 हो गई। फिलहाल राज्य में 68 हजार 375 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

    सोमवार को राज्य में रिकवरी रेट 96.76 और डेथ रेट 2.1 प्रतिशत दर्ज किया गया। राज्य में 4 लाख 21 हजार 683 लोग होम क्वारंटाइन में है जबकि 2 हजार 895 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि रविवार को राज्य में कोरोना के 5 हजार 508 नए मामले सामने आए थे और 151 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 4 हजार 895 लोगों कोरोना को मात दी थी।

    वहीं राजधानी मुंबई में शनिवार को कोरोना के 208 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 03 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 372 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में नए मामले आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7 लाख 37 हजार 724 और मृतकों की कुल संख्या 15 हजार 954 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7 लाख 15 हजार 389 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 3 हजार 961 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 26 हजार 445 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। यहां अब तक 84 लाख 39 हजार 521 नमूनों की टेस्ट की जा चुकी है।

    पुरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश कोरोना के 35 हजार 499 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3 करोड़ 19 लाख 69 हजार 954 हुए जबकि 447 लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या 4 लाख 28 लाख 309 हो गई। फिलहाल देश में कोविड-19 के 4 लाख 02 हजार 188 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।