1/10

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली का घेराव करने की किसानों की जिद ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हलकान कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, उप्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने में राज्य सरकारों की सांसें फूल गईं।
2/10

किसान मार्च शांतिपूवर्क तरीके से आगे बढ़ता रहा है। कहीं भी किसानों के मार्च को लेकर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। यह अलग बात है कि हरियाणा जैसे राज्य में किसानों पर पानी की बौछार की गई। बल प्रयोग भी किया गया है। अब दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कई तरह की चेतावनी जारी की है।
3/10

4/10

हजारों किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग, बजरी से भरे ट्रकों को हटा दिया। किसानों ने पुलिस को खदेड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस दिल्ली की ओर बढ़ गए हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली को सड़कों पर लगा दिया।
5/10

दिल्ली जाने से पहले पानीपत में रुके प्रदर्शनकारी किसान। उनमें से एक किसान ने कहा, चाहे जो हो जाए, हम दिल्ली जाएंगे। हम अपने परिवारों के साथ छह महीने का राशन लेकर दिल्ली जा रहे हैं।
6/10

किसान दिल्ली कूच करने के लिए अड़े हुए हैं और पुलिस से कई झड़पों के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
7/10

गुरुवार को दिल्ली कूच के दौरान पूरे दिन किसानों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प होती रही।
8/10

9/10

'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान बुजुर्ग प्रदर्शनकारी किसान पर बेहरमी से लाठीचार्ज करता पुलिसकर्मी।
10/10

जहां एक तरफ पुलिस प्रदर्शनकारी किसानों पर सख्ती बनाए हुए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक किसान की पुलिसकर्मी को पानी पिलाते हुए तस्वीर वायरल हो रही है।